-
15 May 2026
-
Romantic Stories
सफर का हमसफर Part 2
एंजल वेजीटेबल सूप का एक बाउल अपने हाथ मे लेकर कुछ सोचती हुई वापिस रिया के पास आई।
एंजल जब रूम में गई तबतक रिया बेड से उठ चुकी थी ओर खिड़की के पास बैठी हुई दूर कही बादलों मे झांक रही थी।
वैसे तो रिया बहुत चुलबुली सी थी, हर वक्त कुछ ना कुछ बोलती रहती थी, सबको हंसाती रहती, जैसे उसे चुप रहना आता ही नहीं हो ओर उसको इतना चुप कभी किसीने नहीं देखा होगा। लेकिन आज रिया बिल्कुल चुप थी, न जाने कहा खोई हुई थी। आज उसकी आवाज को एंजल कुछ ज्यादा ही मिस कर रही थी ओर इस सन्नाटे भरे वातावरण को भी रिया की ऐसी खामोशी चुभ रही हो वैसे घर के आसपास भी पूरा सन्नाटा था।
न जाने रिया कितना रोई थी, अब तो उसकी आंखें भी सूख चुकी थी। कई घंटों तक बेहोशी में सोने के बावजूद उसकी आंखें लाल थी ओर रोने की वजह से दोनों आंखें सूझ गई थी। जिस तरह से वो आसमान में देख रही थी, उसकी आंखों को इस खामोशी में दर्द, धोखा ओर लाचारी एंजल महसूस कर रही थी। वो उसके दुःख को कम तो नहीं कर सकती थी लेकिन रिया को थोड़ा अच्छा महसूस कराना चाहती थी।
एंजल रिया को परेशान करना नहीं चाहती थी, ना ही उसे वो सब पूछना चाहती थी जिससे रिया की आज ये हालत है। लेकिन डॉक्टर ने खास तौर पर रिया के साथ किसी न किसी को रहने को बोला था, उतना ही नहीं उसकी मेंटल कंडीशन ऑब्जर्व भी करनी थी। रिया चाहे परेशान थी और अभी वो सारा कुछ एंजल को बता पाए ऐसी कंडीशन में नहीं थी, पर फिर भी उसे रिया को अकेले नहीं छोड़ सकती थी।
कैसी हो अब तुम? एंजल ने रिया की नजदीक जाते हुए पूछा, लेकिन इसबार उसने रिया को छूने की हिम्मत बिल्कुल नहीं की।
एंजल ने जैसे ही सूप वाली प्लेट साइड मे रखी, रिया ने एंजल को जोर से हग कर लिया ओर फूट फूट कर रोने लगी। एंजल ने उसे अपने कंधे पर सिर रखकर थोड़ी देर रोने दिया ओर वो हल्के हाथों से उसके बालों मे हाथ फेरती रही। लेकिन उसे अभी भी नहीं पता था की रिया के साथ हुआ था क्या!
क्या उसके साथ किसी ने कुछ.... वो उसके आगे कुछ सोच नहीं पा रही थी।
एंजल उसे कुछ पूछती उससे पहले रिया एकदम धीमी आवाज मे एंजल को वो सबकुछ बताने लगी जो उसके साथ पिछले 30 घंटों मे हुआ था।
Author
Admin
Welcome to Ebooks World, your premier destination for high-quality digital reading materials.
Previous Post
Transform Education with the Power of an LMS
Reviews
Adrian Hendriques
2 days ago
I highly recommend to anyone looking to learn . Their passion for the subject and dedication to students make them an outstanding admin. I would definitely take another course with them in the future.
Adrian Hendriques
2 days ago
While I learned a lot from this course, I feel like I could have used more practical examples or exercises that apply the theory. The course focused a lot on lecture-based content and could have incorporated more real-world scenarios.


Leave a Comment