-
25 May 2026
-
Romantic Stories
सफर का हमसफर Part 3
जैसे जैसे एंजल के कानों पर रिया के शब्द पड़ते जा रहे थे, एंजल के रौंटे खड़े हो रहे थे। सारी बात सुनते सुनते एंजल की आंखे दर्द और गुस्से से लाल हो चुकी थी... साथ ही रिया की आंखों में छुपा वो डर सामने वाले किसी की भी रूह हिला दे वैसा था।
रिया के साथ हुआ वो दर्दनाक हादसा जिंदगी भर भुलाया नहीं जा सकता था। लेकिन रिया ने जो बहादुरी दिखाई थी ओर अभी तक जिंदा थी वो बात भी काबिले तारीफ थी।
रिया 2 दिन पहले घर से निकली थी तो एंजल के घर जाने के लिए, लेकिन घर पहुंची नहीं थी। एंजल का घर शहर वो इलाके में आता है जहां ज्यादा घर नहीं है, ज्यादातर कंट्रेक्शन का काम हो रहा है और शाम होते होते सन्नाटा हो जाता है। वैसे उसके घर के आसपास कई सारे घर है लेकिन कुछ सड़के ऐसी भी है जो बिलकुल सुमसान रहती है। वही से रिया भी निकलने वाली थी ओर उसके पहले ही रिया का स्कूटर खराब हो गया, उसने सोचा कि एंजल का घर यहां से वॉकिंग डिस्टेंस ही है तो उसने चलकर जाने का फैसला किया।
रिया अपनी ही धुन में वहां से चलती जा रही थी, की गुंडे जैसे दिखने वाले कुछ 4-5 लड़के न जाने कहा से उसके पीछे आने लगे। वो काफी नजदीक आ गए तब रिया को पता चला कि कोई उसका पीछा कर रहा है। अभी पूरी तरह से अंधेरा भी नहीं हुआ था ओर शाम ढल चुकी थी। आसमान में गहरे से लाल रंग में उन गुंडों की फितरत जैसे उनके चेहरों पर झलक रही थी। रिया ने जैसे तैसे उनकी ओर देखा और तेज़ी से चलने लगी, एंजल का घर बस कुछ ही दूरी पर था, लेकिन आज ये वॉकिंग डिस्टेंस भी मिलों दूर लग रहा था। रिया मन ही मन भगवान से प्रार्थना कर रही थी कि वो जल्द से जल्द ये गली से निकल जाए बस, वो यही सोचते सोचते उस गली से निकल गई। जैसे ही गली खत्म हुई सारे लड़के एक एक करके वह से दूर जाने लगे। रिया ने एकदम से लंबी सांस ली।
रिया ने जैसे ही सुरक्षित महसूस किया कि तुरंत उसने पहले एंजल को कॉल किया और बताया कि वो यह तक पहुंच गई है।
एंजल भी उसका ही इंतजार कर रही थी। रिया फिर से आगे बढ़ी ओर सोचा कि वो सिर्फ कंस्ट्रक्शन के मजदूर होगे जो अपने अपने घर जा रहे होगे, बेकार में ही शक कर बैठी, यह सोचकर अपने ही हाथों से सर में थपकी मारी ओर सर हिलाकर फिर से चलने लगी।
रिया अब पहले से थोड़ा चौकन्ना होकर चल रही थी, लेकिन उसे अभी तक पता नहीं था कि वो उसके जीवन की सबसे अंधेरी ओर काली रात बनने वाली थी।
Author
Admin
Welcome to Ebooks World, your premier destination for high-quality digital reading materials.
Previous Post
Transform Education with the Power of an LMS
Reviews
Adrian Hendriques
2 days ago
I highly recommend to anyone looking to learn . Their passion for the subject and dedication to students make them an outstanding admin. I would definitely take another course with them in the future.
Adrian Hendriques
2 days ago
While I learned a lot from this course, I feel like I could have used more practical examples or exercises that apply the theory. The course focused a lot on lecture-based content and could have incorporated more real-world scenarios.


Leave a Comment