Welcome to E Books World

+91 99999 99999

img
  • img

    Admin

  • img

    25 May 2026

  • img

    Romantic Stories

सफर का हमसफर Part 5
लड़के ने रिया को धक्का देकर नीचे गिरा दिया ओर उतनी ही तेज़ी से अपने शर्ट को फाड़कर रिया के ऊपर कूद पड़ा। रिया उसके नीचे दबी हुई छटपटाने लगी वो लड़का काफी मोटा था जिसके नीचे रिया दिख भी नहीं रही थी। वो लड़का कुछ करता तबतक दूसरा लड़का भी तैयार था। उसने एकदम से रिया की स्कर्ट खींच ली, ओर इस हरकत से रिया को इतना गुस्सा आ गया कि उसने बेरहमी से उसके हाथ में रखे चाकू से वो मोटे लड़के के पीठ पर चिरा लगा दिया, वो जानती थी कि वो कोई जानलेवा हमला नहीं था लेकिन वो बचकर भाग जरूर सकती थी। वो मोटा लड़का दर्द से तड़प उठा, ये वार इतनी जल्दी हुआ था कि दूसरा लड़का भी उसकी दर्दभरी चीख सुनकर कोई रिएक्ट नहीं कर पाया और तभी रिया ने उस पर भी तेज़ी से वार कर दिया, जल्दबाजी में वो वार उसके मुंह पर हुआ था जो ओर भी ज्यादा दर्दनाक था, वो दर्द से चिल्ला उठा ओर अपना गाल पकड़कर रिया को जहरीली नजर से देखने लगा, रिया ने तभी एक ओर वार किया, उस लड़के के दोनों पैरों के भी एक जोरदार लात मार कर उसकी पेंट हाथ में लेकर वहां से तेज़ी से भागी। वहा से रिया उस गली से तो निकल आई ओर तबतक उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा जबतक उसे रास्ते पे कुछ बाइक की आवन जावन नहीं देखी। रिया ने राहत की सांस ली, पर रिया ने नीचे कुछ नहीं पहनी थी, उस गुंडों ने पहली ही स्कर्ट फाड़ दी थी, लेकिन उसके पास पेंट थी, वो जल्दी से एक कौने में गई ओर पेंट पहन ली। ओर अपना फोन निकाल कर देखा तो नेटवर्क आने लगा था। उसने पुलिस को कॉल करने का सोचा लेकिन अब उसकी हालत नहीं थी कि कुछ ओर कर सके। उसे बुरी तरह से चक्कर आने लगे थे, उसने पहले एम्बुलेंस को कॉल कर दिया ओर अपने आप को संभालती हुई हॉस्पिटल की तरफ चलने लगी। पर उसके बाद क्या हुआ वो कुछ रिया को याद नहीं आया, वो बीच रस्ते ही बेहोश हो चुकी थी। जब उसने आंखे खोली तो एंजल को उसकी आंखों के सामने पाया। ये सारी बात सुनकर एंजल के दिल में एक साथ कई जज़्बात उमड़ रहे थे। अपनी दोस्त की ब्रेवरी पर उसे गर्व हो रहा था तो वही उस गुंडों पर गुस्सा भी आ रहा था। उसने रिया को गले से लगा लिया ओर दोनों ही रो पड़ी। रिया अब सैफ थी लेकिन अभी भी सदमे में थी। वो भयानक इंसिडेंट भूलता नहीं जा सकता था। रिया अब भी हॉस्पिटल के कपड़ों में थी तो एंजल ने उसे उसके कपड़े दिए और नहाकर फ्रेश होने के लिए कहा। लेकिन हॉस्पिटल के कपड़े देखकर रिया थोड़ी देर सोच में पड़ गई। अबतक उसका ध्यान उसके कपड़ों पर गया ही नहीं था। ये कपड़े ??? रिया ने हॉस्पिटल गाउन को देखते हुए पूछा। तुमको में हॉस्पिटल से ऐसे ही ले आई थी, क्योंकि तुम्हारे कपड़े फटे हुए थे। एंजल ने कहा। रिया: लेकिन तुम्हे कैसे पता चला मेरे बारे में? में तो रस्ते पर ही बेहोश हो गई था एंजल: हॉस्पिटल से मुझे कॉल आया था, मुझे लगा कि तुमने ही नंबर दिया होगा तभी रिया को याद आया कि उसने एंजल का नंबर इमरजंसी नंबर में सेव किया है। आज उसकी इस अक्लमंदी पर नाज़ होने लगा। जो भी हो एंजल हमेशा उसके बचने का कारण बन जाती थी। शायद इसी को सच्ची फ्रेंडशिप कहते है। रिया ने सोचा कि आज अगर उसके पास एंजल ने दिया कटर ओर उसका फोन साथ ना होता तो वो बच नहीं पाती ओर न जाने क्या हो जाता उसके साथ। इस ख्याल से फिर से रिया कांप उठी। एंजल को पता था रिया किस वजह से कांप रही थी। तो उसमें जल्दी से रिया को उठाया ओर बाथरूम में भेजा ओर खुद भी कुछ सोच में पड़ गई। जबतक रिया नहाकर आई, एंजल भी तैयार हो चुकी थी। तुम कही जा रही हो? रिया ने उसे तैयार हुआ देखकर पूछा। में नहीं हम दोनों। एंजल ने कहा। कहा ले जाएंगी एंजल रिया को? क्या रिया कभी इस दर्द से निकल पाएगी? जानने के लिए बने रहे एंजल के साथ।
img
Author
Admin

Welcome to Ebooks World, your premier destination for high-quality digital reading materials.

Reviews

I highly recommend to anyone looking to learn . Their passion for the subject and dedication to students make them an outstanding admin. I would definitely take another course with them in the future.

21 50 45

While I learned a lot from this course, I feel like I could have used more practical examples or exercises that apply the theory. The course focused a lot on lecture-based content and could have incorporated more real-world scenarios.

21 50 45
img
Rolands Granger
2 days ago
Reply

Thanks! Best luck for Future

21 50 45
Leave a Comment