-
25 May 2026
-
Romantic Stories
सफर का हमसफर Part 6
तुम कही जा रही हो? रिया ने उसे तैयार हुआ देखकर पूछा।
में नहीं हम दोनों। एंजल ने कहा।
वो रिया को पुलिस स्टेशन लेकर जा रही थी। रस्ते में ही एंजल ने अपना फोन रिया को दिया ओर बताया कि उसकी मां का फोन उस रात को आया था ओर एंजल ने उसे झूठ बोला था कि रिया उन्हीं के साथ उसके गाँव आई थी ओर वहां नेटवर्क की कमी की वजह से उससे कॉन्टैक्ट नहीं कर पाई थी।
रिया ने यह सुनकर राहत की सांस ली, पता नहीं सब सच सुनकर उसकी मम्मी कैसा रिएक्ट करती!
वैसे घर से निकलने से पहले ही रिया यह बताकर निकली थी कि वह एंजल के यहां रुकने वाली है। तो टेंशन वाली बात नहीं थी। उसने बेझिझक बात कर ली। थोड़ी ही देर में दोनों पुलिस स्टेशन पहुंच गए, जहां उसने सारा हादसा सुनाया ओर कंप्लेंट दर्ज करवाई। पुलिस हैरान नहीं थी क्योंकि इसी तरह की कई कंप्लेंट आगे भी आई है ओर अभी भी गुनहगार पुलिस की पकड़ से दूर थे।
अहमदाबाद की उस वीरान सी दिखने वाली गलियों में अक्सर ऐसे हादसे बनते थे लेकिन पुलिस फिर भी कुछ नहीं कर रही थी, कही न कही इसी वजह से यह गुंडे बेखौफ बनकर अभी तक घूम रहे थे। जहां लड़की देखी नहीं की पीछे ही पड़ जाते। कुछ के साथ थोड़ी मस्ती करते ओर फिर जाने देते तो कुछ के साथ थोड़ी ज्यादा गंदी हरकते करते। ओर न जाने कितनी ऐसी लड़कियां भी होगी जिसने डर के मारे कंप्लेंट ही नहीं लिखवाई होगी।
एंजल रिया को उसकी फेवरेट जगह पर ले गई, एंजल रिया ओर खनक जो कि तीन पक्की सहेलियाँ थी वह साथ में अक्सर यहां आते थे। वह एक गर्दन कैफे था, जहां तीनों ढेर सारी बातें करते ओर खूब सारी मस्ती करते थे।
आज एंजल ने खनक को नहीं बुलाया था, क्योंकि एंजल नहीं चाहती थी कि रिया की उदासी वह भी देख ले, वह रिया को थोड़ा अच्छा फील करवाना चाहती थी।
तुमने खनक को नहीं बुलाया? रिया ने टेबल पर रखी चम्मच के साथ खेलते हुए कहा।
एंजल: वो तुम....थोड़ी उदास थी तो सोचा...
एंजल रिया को सच बता कर फिर से उदास करना नहीं चाहती थी, बड़ी मुश्किल से तो वह थोड़ा संभली थी।
रिया: बुला लो, उनके बगैर अधूरा सा लगता है।
एंजल ने जट से खनक को कॉल लगाया और अपने पुराने अड्डे पर आने को कहा।
अब तीनों मिल ही रही थी तो बहुत सारी मस्ती करने वाली थी। एंजल ने सोचा शायद यही सही है, इससे शायद रिया का दुःख थोड़ा कम हो जाए। बेशक उसके दिल ओर दिमाग पर लगी ये डर की चोट इतनी जल्दी नहीं भरेगी लेकिन फिर भी वह ट्राय तो कर ही सकती है ओर थोड़े दिन में रिया नॉर्मल हो ही जायेगीं।
वह अभी भी काफी छोटी थी ओर ऐसे हादसे अक्सर मन पर हावी हो जाते है। कई तो डिप्रेशन का शिकार भी हो जाते थे, एंजल यह सब सोच ही रही थी कि खनक वहां आ पहुंची।
दोनों को आज इतना सुमसान बैठा देखकर खनक को आश्चर्य हुआ, उसने एंजल को ओर खास कर के रिया को कभी चुप नहीं देखा था।
ओ हल्लो... तुम दोनों कहा खोई हो? खनक ने दोनों के सामने हाथ हिलाते हुए कहा।
अरे तुम आ गई, बैठो ना! वो... वो हम...हम तो बस... एंजल सोच रही थी कि खनक को क्या कहे, उसे सच बताए या नहीं। शायद उसे बताने से रिया फिरसे वही दर्द में डूब जाएगी यही सोचकर एंजल थोड़ी हकलाने लगी।
हम तो बस ड्रामा की बात कर रहे थे, उसी के लिए एंजल गहरी सोच में डूबी हुई है। रिया ने जट से मुस्कुराकर कहा।
एंजल तो बस रिया को देखती रह गई। उसने सोचा कितनी हिम्मत वाली है रिया, इतने बड़े हादसे से उभर तक नहीं पाई फिर भी खुद को संभाल लिया ओर हँस भी रही है। शायद वो उसकी जगह होती तो इतनी जल्दी रिकवर नहीं हो पाती।
तभी खनक उठाकर तीनों के लिए ऑर्डर देने चली गई।
एंजल मै ठीक हु, में जानती हु की बहुत कुछ बीत गया ये दो दिनों में लेकिन आने वाले दिनों में जो कुछ होने वाला है यह भी भूल नहीं सकते, तुम्हे उस पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।
क्या होगा आने वाले दिनों में? जानने के लिए बने रहिए कहानी के साथ।
Author
Admin
Welcome to Ebooks World, your premier destination for high-quality digital reading materials.
Previous Post
Transform Education with the Power of an LMS
Reviews
Adrian Hendriques
2 days ago
I highly recommend to anyone looking to learn . Their passion for the subject and dedication to students make them an outstanding admin. I would definitely take another course with them in the future.
Adrian Hendriques
2 days ago
While I learned a lot from this course, I feel like I could have used more practical examples or exercises that apply the theory. The course focused a lot on lecture-based content and could have incorporated more real-world scenarios.


Leave a Comment