Welcome to E Books World

+91 99999 99999

img
  • img

    Admin

  • img

    25 May 2026

  • img

    Romantic Stories

सफर का हमसफर Part 7
गार्डन कैफे में तीनों खूब बाते ओर मस्ती करती है। खेलती है उसी बीच रिया थोड़ा सुकून महसूस करती है। रिया को इस तरह शांत और खुश देखकर एंजल को भी सुकून मिलता है। वो मन ही मन सदा खुश रहे ऐसी प्रार्थना करती है। मैडम कहा खोई हुई हो..! काफी दैर से एंजल की बाजू में खड़े एक लड़के ने कहा। कुछ नहीं, वो में बस इन दोनों को ही देख रही थी। काफी दिनों बाद मिले है ओर इतना हँसे है। मजा ही आ गया। एंजल ने संस्कार को उसके बाजू में देखकर कहा। संस्कार जो की खनक का बोय फ्रेंड था वो उसे यहां लेने आया था। वैसे तो सभी कॉलेज में साथ ही पढ़ते थे लेकिन अभी छुट्टियां चल रही थी और सबका ज्यादा मिलना जुलना नहीं होता था। कुछ देर के बाद खनक ओर संस्कार चले गये फिर एंजल ओर रिया भी चले गए, अभी एंजल रिया को उसके घर छोड़ने जा रही थी, लेकिन उसके मन में अभी भी डर बना हुआ था। उसके घर पर कोई नहीं जानता कि उसके साथ क्या हुआ था ओर रिया अब अकेली हो जाएगी रूम में भी। रिया के घर से जाते वक्त एंजल के मन में चल रही उलझन को रिया समझ गई थी, उसने एंजल को मैसेज कर दिया कि, "में ठीक हु, तुम रिलेक्स कर सकती हो, अब में अपनेआप को संभाल लूंगी, तुम हर वक्त तो मेरे साथ नहीं रह सकती ना!" घर जाकर एंजल ने वो मैसेज देखा तो उसने एक गहरी सांस ली ओर हल्की से मुस्कुराई, काफी अच्छे जानती थी रिया उसे, आखिरकार दोनों बचपन की दोस्त थी, साथ साथ पढ़ी ओर साथ में बड़ी हुई थी, अपने अपने फैमिली से भी ज्यादा समझती थी एक दूसरे को। आखिर दोस्ती तो ऐसी ही होती है न! . . . . थोड़े ही दिनों में छुट्टी खत्म हो गई ओर फिरसे आज सारे दोस्त कॉलेज में मिलने वाले थे। वैसे तो इतने दिनों में कितनी ही बार मिल चुके थे, फिरभी कॉलेज में मिलने की बात ही कुछ ओर होती है। सुबह से ही काफी चहल पहल थी कॉलेज के केम्पस में। क्लासरूम सारे खाली थे और ग्राउंड पूरा लड़के ओर लड़कीओ से भरा पड़ा था। तो क्लासरूम के कई कौने आशिको से भी भरे हुए थे। एंजल छुट्टी के पहले ही दिन लेट उठी ओर फिर शुरू हुई दौड़धाम। वैसे तो आज से नया सेमेस्टर शुरू होने वाला था, लेकिन एंजल को पढ़ने के लिए नहीं किसी ओर वजह से ही जल्दी हो रही थी कॉलेज पहुंचने की। वो जल्दी से नहाई ओर तैयार होकर नीचे किचन एरिया में आ गई जहां मिस्टर विराज देसाई डाइनिंग टेबल पर बैठकर नाश्ता कर रहे थे और उसकी बाजू की कुर्सी पर बैठी थी मिसिज अवनी देसाई, जो कि एंजल का ही वेट कर रही थी। तभी एंजल तूफान की तरह आई ओर डाइनिंग टेबल से एक हाथ में टोस्ट की हुई ब्रेड ओर दूसरे हाथ में पानी की बोतल उठा कर चल दी। अवनी जी कब से उसी की राह तो देख रही थी ओर अब एंजल ने उनकी तरफ भी नहीं देखा तो वो काफी उदास हो गई। एंजल लिविंग रूम से बाहर निकले उससे पहले तेज़ी से वापस मुड़ी ओर झट से अपनी मोम के गाल पर किस कर के फिर दौड़कर चली गई। आखिर यह लड़की इतनी जल्दी में क्यों रहती है हर वक्त ? अवनी जी ने गहरी सांस लेते हुए कहा ओर बेमन से एक टोस्ट उठा लिया। आखिर क्यों एंजल इतनी हड़बड़ी में गई? क्या कोई नया तूफान आया था उसकी जिंदगी में? जानने के लिए बने रहे एंजल के साथ।
img
Author
Admin

Welcome to Ebooks World, your premier destination for high-quality digital reading materials.

Reviews

I highly recommend to anyone looking to learn . Their passion for the subject and dedication to students make them an outstanding admin. I would definitely take another course with them in the future.

21 50 45

While I learned a lot from this course, I feel like I could have used more practical examples or exercises that apply the theory. The course focused a lot on lecture-based content and could have incorporated more real-world scenarios.

21 50 45
img
Rolands Granger
2 days ago
Reply

Thanks! Best luck for Future

21 50 45
Leave a Comment